फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One and a half million children waiting for conversion cost

डेढ़ लाख बच्चों को कन्वर्जन कॉस्ट मिलने का इंतजार

Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One and a half million children waiting for conversion cost
सहारनपुर। मिड-डे मील की कन्वर्जन कॉस्ट से जनपद के 2.17 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होने हैं। अभी तक करीब 50 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के ही खातों में पैसा भेजा गया है। डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों को अभी इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय विद्यालय बंद हैं। शासन के आदेश के अनुरूप विद्यालयों के बंद रहने के दौरान की मिड-डे मील कन्वर्जन कॉस्ट अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है। सहारनपुर में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की संख्या 2.17 लाख है। करीब दो करोड़ रुपये अभी मिले हैं। मगर विभाग को अभिभावकों के खाते उपलब्ध होने में परेशानी आ रही है। यही वजह है कि अभी तक करीब 50 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में ही पैसा भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे खाता संख्या प्राप्त हो रही हैं उनको पैसा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

यह है कन्वर्जन कॉस्ट
कक्षा एक से पांच तक के बच्चे के मध्याह्न भोजन पर प्रतिदिन 4.97 रुपये खर्च होते हैं, जबकि कक्षा छह से आठ तक के लिए 7.45 रुपये निर्धारित है। फिलहाल प्रत्येक बच्चे को 76 दिन के हिसाब से पैसा दिया जा रहा है। प्राथमिक स्तर के प्रत्येक विद्यार्थी को 374.29 रुपये, जबकि जूनियर स्तर के विद्यार्थी को 561.02 रुपये भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम की कन्वर्जन कॉस्ट प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचनी है। शासन से पैसा रिलीज हो रहा है। एक किस्त जारी हो चुकी है। जैसे-जैसे खाता संख्या प्राप्त हो रहे हैं वैसे-वैसे पैसा जारी किया जा रहा है।
- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed