फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now the productivity of crops will be assessed through CCE Agri App

अब सीसीई एग्री एप से होगा फसलों की उत्पादकता का आकलन

Mon, 03 Oct 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now the productivity of crops will be assessed through CCE Agri App
सहारनपुर। जनपद में फसल उत्पादकता का आकलन अब सामान्य सांख्यकी विधि के बजाए सीसीई (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) एग्री एप के माध्यम से होगा। इससे न सिर्फ फसलों की उत्पादकता का सही आकलन होगा बल्कि नुकसान की स्थिति में क्षतिपूर्ति का निर्धारण करने में भी सहायता मिलेगी। इसके लिए राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

फसल उत्पादकता के सटीक आकलन के लिए प्रदेश सरकार ने सामान्य सांख्यकी विधि के स्थान पर सीसीई एग्री एप प्रयोग करने का निर्णय लिया है। इससे फसलों के उत्पादकता की सही एवं त्वरित जानकारी प्रदेश सरकार को उपलब्ध हो सकेगी। फील्ड से भेजे गए यह आंकडे़ सरकार की खाद्य नीति को तैयार करने का आधार साबित होंगे। इसके अलावा दैवीय आपदा की स्थिति में अधिसूचित फसलों के नुकसान का भी सही आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दैवीय आपदा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत को इकाई माना जाता है। इससे फसलों का नुकसान होने पर बीमित किसानों को दिए जाने वाले मुआवजा को निर्धारित करने में सहायता मिलेगी। अब तक फसलों के नुकसान का आकलन राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल सांख्यकी विधि से फसल कटाई के आधार पर किया जाता रहा है। इससे आंकडे़ तैयार करने और मुआवजा निर्धारित करने में काफी समय लग जाता है। सीसीई एग्री एप के प्रयोग से न सिर्फ फसलों की उत्पादकता बल्कि दैवीय आपदा की स्थिति में होने वाले फसलों के नुकसान को सटीक एवं त्वरित आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी राजस्व कर्मचारियों को फसल की उत्पादकता के आकलन के लिए सीसीई एग्री एप का प्रयोग करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल की उत्पादकता और क्षति का सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी। - डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed