फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No clue of missing businessman, fear of kidnapping

Saharanpur News: लापता कारोबारी का नहीं सुराग, अपहरण की आशंका

Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
No clue of missing businessman, fear of kidnapping
सहारनपुर। शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए कारोबारी का सात दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने एक महिला के पति पर अपहरण करने की आशंका जताते हुए कोतवाली सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हकीकतनगर निवासी 31 वर्षीय युवक की प्रताप मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। कारोबारी के भाई ने बताया कि 26 जनवरी की शाम वह और उसका बड़ा भाई दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बड़ा भाई यह कहकर गया कि वह अभी दस मिनट में आ रहा है, लेकिन वह एक घंटे तक वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। अगले दिन परिजनों ने दोबारा कारोबारी का फोन मिलाया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि वह रेलवे स्टेशन पर पांच नंबर प्लेटफार्म पर है। उसको यह मोबाइल फोन पड़ा मिला है। तभी, परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे तो कोई व्यक्ति नहीं मिला और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। कारोबारी के भाई ने आरोप लगाया कि भाई का शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उन्हें आशंका है कि महिला के पति ने अपहरण कराया है। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कारोबारी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed