{"_id":"5a760f614f1c1ba32a8b568e","slug":"nearly-20-lakh-proposals-passed-in-municipal-corporation-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बैठक में 20 लाख के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बैठक में 20 लाख के प्रस्ताव पास
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के पार्षदों का 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। जिनमें से 20 लाख रुपये तक के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई, जबकि बड़े प्रस्तावों को नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखकर पास किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्षदों ने अधिकारियों पर बिना सहमति के खुद ही प्रस्ताव तैयार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
शनिवार को महापौर कार्यालय में हुई कार्य समिति की बैठक मेंनगर निगम की ओर से 15 प्रस्ताव रखे गए। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त गौरव वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने सड़क, चौक के नाम परिवर्तन, नगर निगम की जमीन, नाली और नालों, पुलियाओं, गैराज, पार्क, ठेकेदारों, सीवर, पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रस्तावों पर जोरदार बहस हुई।
ज्यादातर प्रस्तावों पर कार्यकारिणी समिति ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं उन पर होने वाले खर्च को अधिक दिखाया गया है। बिना पार्षदों की सहमति के ही प्रस्ताव तैयार कर दिए गए। बाजार से भी रेट नहीं लिए गए। जबकि पहले बाजार रेट का पता कर कम खर्च में बेहतर काम कराया जा सकता है।
विज्ञापन
बैठक में समिति सदस्य मंसूर बदर की मांग पर रांघड़ों का पुल से बूढी माई से होकर मछियारान की ओर जाने मार्ग को दुरुस्त कराने तथा एक नाले को भूगर्भ नाले में तब्दील करने पर सहमति बनी। इनके अलावा एलईडी लाइटों की खरीद समेत अनेक कार्यों पर रोक लगाने पर सहमति बनी।
इस दौरान बैठक में रमेश छाबड़ा, मंसूर बदर, संजय गर्ग, शाहवेज, फजलुर्रहमान, भूरा सिंह, मोहर सिंह, यशपाल सिंह पुंडीर, मोनिका सिंह समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य और नगर निगम के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
ये रहे प्रमुख प्रस्ताव
-। नगरीय सड़क योजना सुधार योजना के तहत 3418.98 लाख का प्रस्ताव रखा गया। जो पास नहीं हो सका। इसे बोर्ड बैठक में रखने पर सहमति बनी।
- नगरीय क्षेत्र में कान्हा उपवन के क्रियान्वयन के लिए भूमि चिह्नित किए जाने का प्रस्ताव पास किया।
- पुराना चिलकाना बस स्टैंड के पास माता गढ़ की क्षतिग्रस्त पुलिया एवं एप्रोच के कार्य का प्रस्ताव रखा गया। इसका बजट 29.51 लाख बताया गया।
-। गांधीपार्क की चारदीवारी का कार्य का प्रस्ताव रखा गया। इसका बजट 28 लाख बताया गया।
-। 15 स्थानों पर यूरेनल 14.91 लाख का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
-। दाल मंडी पुल, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, पुरानी चुंगी, पेपर मिल रोड, रायवालर, चिलकाना बस स्टैंड, खानआलमपुरा में शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
-। नगर में सीवर लाइन बिछाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
-। सेप्टेज एवं मल कीचड़ प्रबंधन के परिवहन के उपचार एवं निस्तारण को लेकर तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट पर सहमति जताई गई।