फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will mark how many infiltrators there are in the metropolis

Saharanpur News: महानगर में कितने घुसपैठिये, नगर निगम करेगा चिह्नित

Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will mark how many infiltrators there are in the metropolis
सहारनपुर। महानगर में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को चिह्नित करने के आदेश राज्य सरकार ने दिए हैं। यह जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम को लिखित आदेश का इंतजार है, जिसके बाद ऐसी बस्तियों में अभियान चलाया जाएगा, जहां बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के रहने की आशंका है।
मुख्यमंत्री ने तीन दिसंबर को अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की सूची तैयार करने के निर्देश नगर निगमों को दिए थे। हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने की भी बात कही थी। उसके बाद से नगर निगम इस पर काम कर रहा है कि घुसपैठियों को चिह्नित करने और पहचान के लिए किन बिंदुओं को लिया जाए। हालांकि अभी तक नगर निगम को कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जिसका अधिकारियों को इंतजार है।
विज्ञापन

इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कसरत शुरू कर दी गई है, जिससे घुसपैठियों की सूची तैयार करने में परेशानी न हो। बता दें, कि महानगर में कई ऐसी अस्थाई बस्तियां हैं, जो सरकारी जमीनों पर बसी हैं, जिनमें घुसपैठियों के छिपे होने की आशंका है। हालांकि यह जांच के ही बात पता चलेगा, कि वह आखिर कौन हैं और कहां से आए हैं तथा उनके पास भारतीय होने का क्या आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed