फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreant shot dead a finance worker in saharanpur, looted six lakh

Saharanpur: लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, कर्मी की मौत, 6 लाख लूटकर फरार

Tue, 08 Apr 2025 10:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Apr 2025 10:26 AM IST
सार

अपराधियों को कानून का खौफ कितना है इसकी बानगी सहारनपुर में देखने को मिली। सहारनपुर में फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।  वहीं बदमाश छह लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreant shot dead a finance worker in saharanpur, looted six lakh
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा में देर रात कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को घात लगाए बैठे चार लुटेरों ने दो गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। लुटेरे फाइनेंस कर्मी से करीब 6 लाख रुपए की रकम भी लूटकर आसानी से फरार हो गए। बताया जाता है कि दो बाइको पर सवार चार लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सारी घटना आसपास लगे सीसी कैमरो में भी कैद हो गई।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर रात्रि 12 बजे की है मृतक के भाई अभिषेक त्यागी ने पुलिस को बताया कि अपने बड़े भाई आशीष त्यागी के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से रुपये कलेक्शन का काम करते हैं। सोमवार देर रात करीब 12 बजे में क्षेत्र की कई माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लगभग 5 लाख 92 हजार लेकर अपनी ऑल्टो कार से सरसावा पहुंचे। चिलकाना तिराहे पर उन्होंने एक डेयरी से दूध खरीदने के लिए जैसे ही गाड़ी रोकी अचानक दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश लुटेरे आए। जिन्होंने आते ही उनसे बैग छीनने की कोशिश की। छीना झपटी में एक लुटेरे का नकाब हट तो उसके भाई आशीष ने पहचान लिया। जिस पर लुटेरे ने उसके भाई के सीने तथा पैर में तमंचे से गोली मार दी और रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर अचानक लोग घर से निकल आए तथा घटनास्थल की तरफ दौड़े। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी खबर कर दी। अभिषेक ने बताया कि लोगों की सहायता से भाई को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट तथा हत्या के मामले का सारा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गया। जिसमें नजर आ रहा था कि लुटेरे पहले से ही घात लगाए बैठे थे।

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई अभिषेक त्यागी निवासी शारदा नगर सहारनपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed