फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Merit list released, admission today and tomorrow

मेरिट लिस्ट जारी, दाखिले आज और कल

Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Merit list released, admission today and tomorrow
महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले से जुड़ा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर (बीपीएड एवं एमपीएड को छोड़कर) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट महाविद्यालयों द्वारा बुधवार को जारी कर दी गई। मेरिट में शामिल अभ्यर्थी आज और कल यानी तीन और चार नवंबर को दाखिला ले सकेंगे।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश मलिक ने बताया कि स्नातकोत्तर पाठयक्रमों (बीपीएड व एमपीएड को छोड़कर) में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुए थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में आने के बावजूद दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने ऐसे अभ्यर्थियों को पंजीकरण का मौका दिया था, जो किन्हीं कारणों से पंजीकरण नहीं करा सके थे।
विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थियों ने 20 से 26 अक्तूबर तक पंजीकरण कराया। इन सभी पुराने यानी 20 अक्तूबर से पहले व उसके बाद के पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थियों ने अपनी लॉगिन आईडी से 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड कर इच्छा के अनुसार महाविद्यालय (जहां सीट रिक्त हो) भरकर जमा कराए थे। निर्धारित प्रवेश कार्यक्रम के तहत संबंधित महाविद्यालयों ने दो नवंबर यानी बुधवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शामिल अभ्यर्थी तीन और चार नवंबर को दाखिला ले सकेंगे। संबंधित महाविद्यालय चार नवंबर तक प्रवेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सम्पुष्ट (कन्फर्म) करेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का यह अंतिम अवसर है। महाविद्यालय बची हुई समस्त आरक्षित वर्ग की सीटों को भी चार नवंबर तक भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed