फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meerut: Blackout Mock Drill Conducted to Tackle Emergency Situations Like Air Attacks

UP: मेरठ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास

Fri, 23 Jan 2026 05:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

मेरठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सिविल डिफेंस के तत्वावधान में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Blackout Mock Drill Conducted to Tackle Emergency Situations Like Air Attacks
जानें क्या है मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट? - फोटो : ANI

विस्तार

मेरठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सिविल डिफेंस के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएन इंटर कॉलेज, घंटाघर रेलवे रोड पर शाम 6:00 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन की तैयारियों की परख करना है।

विज्ञापन


चेतावनी सायरन से दी जाएगी आपात स्थिति की सूचना
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की स्थिति को दर्शाने के लिए तीव्र ध्वनि वाला चेतावनी सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन एक विशेष लय में बजेगा, जिसमें आवाज पहले धीमी होगी, फिर तेज और उसके बाद कम होती जाएगी। यह संकेत आम नागरिकों को संभावित खतरे के प्रति सतर्क करने के लिए होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल अथवा किसी वास्तविक आपात स्थिति में सायरन की आवाज सुनते ही लोगों को खुले स्थान छोड़कर सुरक्षित स्थानों, जैसे बेसमेंट या मजबूत इमारतों के भीतर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रीन सिग्नल मिलने तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

संवेदनशील इलाकों में रहेगा ब्लैकआउट
ब्लैकआउट के दौरान सायरन बजते ही संवेदनशील स्थानों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित कर दी जाएगी। अंधेरा होने से ऐसे स्थानों की पहचान दुश्मन विमानों के लिए कठिन हो जाती है, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कई विभागों की रहेगी सक्रिय भागीदारी
इस मॉक ड्रिल में विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन सेवा, एनसीसी, होमगार्ड, भारत स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न विभागों और संगठनों का सक्रिय सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed