फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor broke coconut four days ago, now investigation is being conducted on the same drain

Saharanpur: महापौर ने चार दिन पहले फोड़ा नारियल, अब उसी नाले पर बैठाई जांच

Sun, 18 Feb 2024 01:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:36 PM IST
सार

सहारनपुर के भगवती कॉलोनी में नगर निगम के नाला निर्माण में गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन
Mayor broke coconut four days ago, now investigation is being conducted on the same drain
नाले की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के भगवती कॉलोनी में नगर निगम के नाला निर्माण में गड़बड़ी सामने आई है। पार्षद ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए नाला निर्माण में अव्वल की बजाय पीली ईंटें लगाने का आरोप ठेकेदार पर लगाया है। यह वही नाला है, जिसका शुभारंभ चार दिन पहले महापौर डॉ. अजय कुमार ने नारियल फोड़कर किया था। अब महापौर ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


महानगर के वार्ड 27 की भगवती कॉलोनी में 15 लाख रुपये से 60 मीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण चल रहा है। चार दिन पहले ही महापौर डॉ. अजय कुमार ने स्थानीय पार्षद और अन्य नागरिकों की मौजूदगी में कार्य का शुभारंभ कराया था, लेकिन चार दिन बाद ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टाइम बम पर इमराना का खुलासा: दंगों में मिला दर्द तो दिल में घर कर गई नफरत, बनवाए थे 55 बम, अब ये था प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद वीरसेन ने आरोप लगाया है कि नाली निर्माण में पीली ईंटें लगाई जा रही हैं, जो सबसे कमजोर ईंट होती हैं, जबकि अव्वल ईंट लगाई जानी चाहिए थी। उनका आरोप है कि बार बार कहने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों को पीली ईंटें लगाए जाने के फोटो भी उपलब्ध कराए हैं।

यह बोले महापौर
महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि नाली निर्माण में पीली ईंट लगाने की शिकायत उन्हें मिली है। अवर अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वास्तव में टेंडर की शर्तों के विपरीत मैटीरियल लग रहा है तो निश्चित रूप से ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को निगम की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed