Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District's air quality worsens further since Diwali; AQI reaches 270

Saharanpur News: दिवाली से ज्यादा खराब हुई जनपद की हवा, एक्यूआई 270 पर पहुंचा

Fri, 13 Nov 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
District's air quality worsens further since Diwali; AQI reaches 270
सहारनपुर। जिले की हवा दिवाली से भी अधिक खराब हो गई। एक्यूआई बढ़कर अभी तक के अधिकतम स्तर 270 पर पहुंच गया। प्रदूषण के बढ़ने की वजह हवा का शांत होना माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि हवा चले तो प्रदूषण उड़कर आगे निकल जाएगा और हवा साफ होगी।
विज्ञापन

गर्मियों के सामान्य दिनों में जनपद का एक्यूआई 100 से 150 तक रहता है, जबकि बरसात में यह पूरी तरह खत्म होकर 40 तक आ जाता है। वहीं अब सर्दियां शुरू होते ही यह 200 के पार चल रहा है। जिले में 20 अक्तूबर के बाद से हवा की सेहत खराब बनी हुई है। हालांकि 29 अक्तूबर को बारिश होने के कारण 30 अक्तूबर को एक्यूआई 50 तक आ गया था। दो दिन तक एक्यूआई 100 से कम रहा था। उसके बाद से लगातार 200 के पार बना हुआ है।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण एक्यूआई 268 रहा था। उसके बाद दो दिन तक एक्यूआई क्रमश: 235 और 237 रहा था, जो तीसरे दिन यानी 12 नवंबर को बढ़कर 270 पर पहुंच गया। पर्यावरणविद डॉ. उमर सैफ का कहना है कि इन दिनों जनपद में हवा नाम मात्र की चल रही है। पेड़ शांत हैं, जिसकी वजह से हवा में घुले धूल और धुएं के कण वातावरण में बने हुए हैं। यदि हवा चल जाए तो यह उड़कर आगे निकल जाएंगे और हवा प्राकृतिक रूप से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्दी बढ़ने की वजह से जनपद में तापमान भी लगातार गिर रहा है। बीते छह दिन से लगातार तापमान कम हो रहा है। हवा में नमी के कारण भी धूल और धुएं के कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं और जमीन के आसपास बने हुए हैं। सुबह और शाम के समय जमीन के आसपास धुएं जैसी लेयर नजर आ रही है। इससे दृश्यता भी 500 मीटर के आसपास बनी हुई है।

शहर में जलाया जा रहा कचरा
वायु प्रदूषण के लिए केवल आतिशबाजी, वाहन और उद्योग ही नहीं, बल्कि नगर निगम और वह व्यापारी भी जिम्मेदार हैं, जो कचरा जला रहे हैं। रात आठ बजे के बाद पुल जोगियान से पुल खुमरान तक अनेक व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों का कचरा सड़क पर रखकर जला देते हैं। पुल खुमरान के डलावघर पर कुछ उद्योग वाले प्लास्टिक कचरा डालकर उसमें आग लगा देते हैं।


बादल छाने से प्रदूषण छंटने के आसार
जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से धूप भी हल्की रही। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि शुक्रवार को भी बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही आगामी दिनों में हवा भी चल सकती है, जिससे वायु प्रदूषण में गिरावट की संभावना है।

बीते एक सप्ताह का एक्यूआई
तिथि--------एक्यूआई
12 नवंबर-----270
11 नवंबर-----237
10 नवंबर-----235
09 नवंबर-----268
08 नवंबर-----230
07 नवंबर-----239
06 नवंबर-----235

बीते छह दिन का तापमान
तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
12 नवंबर---23------29
11 नवंबर---23.5-----29.5
10 नवंबर---24------30
09 नवंबर---25.5-----30.5
08 नवंबर---26------31
07 नवंबर---26------32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed