Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Owaisi-Chandrashekhar duo will alter the political calculus in Saharanpur.

Saharanpur News: ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से सहारनपुर में बदलेगा सियासी गणित

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Owaisi-Chandrashekhar duo will alter the political calculus in Saharanpur.
सहारनपुर। प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन ने सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बने इस गठबंधन का सबसे बड़ा असर सहारनपुर जैसे जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां मुस्लिम और दलित मतदाता चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत से अधिक और दलित आबादी 20 प्रतिशत से ज्यादा मानी जाती है। ऐसे में दोनों समुदायों को एक राजनीतिक मंच पर लाने की कोशिश चुनावी समीकरणों को बदल सकती है। चंद्रशेखर आजाद की दलित समाज, विशेषकर युवाओं में सक्रियता और ओवैसी की मुस्लिम राजनीति को मिलाकर गठबंधन एक नया वोट बैंक तैयार कर सकता है। इस गठबंधन की सबसे बड़ी चुनौती समाजवादी पार्टी के सामने होगी। जिले में मुस्लिम मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा अब तक भाजपा को रोकने की रणनीति के तहत सपा या उसके सहयोगियों के पक्ष में मतदान करता रहा है। यदि ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने में सफल होते हैं तो सपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लग सकती है।
विज्ञापन

वहीं, चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी बसपा के लिए भी चुनौती बन सकती है। खासकर जाटव और युवा दलित मतदाताओं के बीच आजाद समाज पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगी। इसका असर बसपा के साथ-साथ कांग्रेस की संभावनाओं पर भी पड़ सकता है। जिले की राजनीति में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी दलित-मुस्लिम एकजुटता को वास्तविक वोटों में बदल पाएगी। अगर ऐसा हुआ तो 2027 में सहारनपुर की कई विधानसभा सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। उधर, आसपा के प्रवक्ता टिंकू कपिल का कहना है कि इस गठबंधन का जिले की राजनीति में पूरा प्रभाव पड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन भारी मतों से जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed