फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   man did not have money for Brothers last rites, policemen performed the cremation in Saharanpur

Saharanpur: भाई के अंतिम संस्कार के लिए युवक के पास नहीं थे रुपये, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों ने निभाया फर्ज

Tue, 22 Nov 2022 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Nov 2022 02:06 PM IST
सार

सहारनपुर के एक युवक के पास भाई की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने अपना फर्ज निभाया। थाना कतुबेश्वर इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों ने हिंदू रीति रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार कराया। 

विज्ञापन
man did not have money for Brothers last rites, policemen performed the cremation in Saharanpur
मृतक का अंतिम संस्कार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। मोहल्ला विजय नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके भाई के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे और न ही कोई मदद के लिए आगे आया। जैसे ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह को इसका पता लगा तो वह मौके पर पहुंच गए और हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिसकर्मियों ने शव यात्रा को कंधा भी दिया।


थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर निवासी विशाल (38) दीपचंद का रविवार की रात निधन हो गया था। घर में विशाल और उसका भाई विकास ही रहता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। एक वर्ष से विशाल बीमार भी चल रहा था। उसके निधन के बाद विकास ने पहले तो किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में मोहल्ले के लोगों को पता लग गया कि विशाल की घर पर ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BIJNOR: तंजील अहमद हत्याकांड में कोर्ट ने फांसी तो कुदरत ने मुनीर को दी मौत की सजा, आज घर पहुंचेगा शव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार की देर रात थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें लोगों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। वह विशाल के घर पहुंचे और उसके भाई विकास से बात की। तब, विकास ने बताया कि उसके भाई की मौत हो चुकी है, लेकिन उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैस नहीं है।

विकास की मदद के लिए मोहल्ले के लोग भी आगे नहीं आए। तब, थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह रात में ही दो सिपाहियों को उनके घर पर तैनात कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह दाह संस्कार का सामान मंगवाकर हिंदू रीति-रिवाज से अंबाला रोड स्थित शिवपुरी श्मशान घाट में पहुंचकर विशाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह पूरी प्रक्रिया में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: जरा संभलकर, दगा दे रहे नौकर, कर चुके कई वारदात, लगाई करोड़ों की चपत

पुलिसकर्मियों ने कंधा भी दिया
पुलिसकर्मी शव वाहन के जरिए विशाल के शव को लेकर अंबाला रोड स्थित शिवपुरी श्मशान घाट पहुंचे। इससे पहले शव को वाहन में रखने से पुलिसकर्मियों ने कंधा भी दिया।
 
पुलिस के कार्य की हो रही सराहना
थाना कुतुबशेर पुलिस के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मियों द्वारा विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मियों ने विशाल के शव पर घर से ले जाते समय चादर भी चढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed