यदि आप भी घर में नौकर रखने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। मेरठ में सोमवार को एक नेपाली नौकर ने बिल्डर के घर में तकरीबन 80 लाख की चोरी को अंजाम दिया।मेरठ शहर में सराफा कारोबारियों से लेकर अन्य व्यापारियों को उनके नौकर ही बार-बार दगा देते रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ही नेपाली और बंगाली नौकरों के कारण करोड़ों की चपत लग चुकी है। सराफा कारोबारियों के यहां से तो कारीगर ही जेवरात लेकर फरार हुए हैं। ऐसी वारदात के बाद भी न तो व्यापारी जागरूक हो रहे हैं और न ही अन्य लोग हुए हैं। कोठी में वारदात करने वाले नेपाली नौकर की न तो फोटो और न ही आईडी प्रदीप के पास मिली है।
Meerut: जरा संभलकर, दगा दे रहे नौकर, कर चुके कई वारदात, लगाई करोड़ों की चपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में हुईं बड़ी वारदात
तीन नंवबर को शहर के नई प्रेमपुरी में नेपाली नौकर ने चिकित्सक डॉ. अमिताभ गौतम के मकान से दस लाख की नकदी और पचास लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी और मोबाइल आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इससे पहले छह मई को भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक राकेश चंद भल्ला और उनकी पत्नी के खाने में नींद की गोलियां डालकर नेपाली नौकर ने लाखों की नकदी और बीस लाख से अधिक की ज्वैलरी चोरी की थी।
शोरूम से उड़ाए करीब 7 करोड़ के जेवरात
29 सितंबर को देहली गेट थाना क्षेत्र के नील गली स्थित हलदर ज्वेलर्स के शोरूम में करीब 7 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के गहने चोरी बंगाली कारीगर ने चोरी कर लिए थे। दो बंगाली कारीगरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
ऐसे अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल
सराफा कारोबारियों के यहां वारदात करने वाले बंगाली कारीगरों से लेकर आरोपी नेपाली नौकरों तक पहुंचना पुलिस टीम के लिए भी आसान नहीं है। दूसरे राज्य या दूसरे देश में जाकर इनकी तलाश करना और उनके बारे में जानकारी जुटाने से लेकर गिरफ्त में लेना पुलिस के लिए काफी मुश्किल होता रहा है। हाल ही में चिकित्सक डॉ. अमिताभ गौतम के घर पर चोरी के मामले में नेपाल पुलिस ने सहयोग से इनकार कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में चोरी करने वाला नौकर पुलिस ने ट्रेस कर लिया। उसकी लोकेशन नेपाल में मिली थी। रेलवे रोड पुलिस नेपाल पहुंची, लेकिन वहां सहयोग नहीं मिला। इसके चलते टीम नेपाल से आरोपी को पकड़कर नहीं ला पा रही है। चर्चा है कि मेरठ में चोरी, लूट की वारदात करने वाले नौकर नेपाल में जाकर संबंधित थाना पुलिस से भी सांठगांठ कर लेते हैं। वहां की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होने देती है।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि नेपाल से आरोपी को लाना चुनौती बना हुआ है। मेरठ शहर में नेपाल से आए कई नौकरों ने वारदात की और आसानी से फरार हो गए। वह नेपाल में हैं, इसकी जानकारी पुलिस को है। इसके बावजूद भी नेपाल से उन्हें लाना आसान नहीं है। प्रयास जारी हैं।