फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make sure to get tested for fever during the changing weather; do not self-medicate.

Saharanpur News: बदलते मौसम में जरूर कराएं बुखार की जांच, खुद दवा न लें

Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Make sure to get tested for fever during the changing weather; do not self-medicate.
सहारनपुर। मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार की ओपीडी बढ़ी है। बच्चे भी बदलते मौसम का शिकार हो रहे हैं। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने मोबाइल फोन पर पाठकों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में खांसी-जुकाम होना आम बात है। गला खराब होने पर नमक के गुनगुने पानी से गरारे कराएं। बुखार लगातार आ रहा है तो जांच जरूर कराएं। बिना डॉक्टर की जांच के खुद दवा न लें।
विज्ञापन

---

सवाल : बेटे को खांसी-जुकाम और गले में खराश है। पूरा शरीर दुखता है। (शिफा, गंगोह)
जवाब : गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें। इसके साथ ही विक्स डालकर भाप दे सकते हैं। कम से कम तीन बार हो। ठंडी चीजें बंद कर दें। खाना घर का ही खिलाएं। बुखार आने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 70 साल है। पैर और अंगुलियों पर धब्बे बन गए। (सुरेंद्र पाल सिंघल, ब्रिजेश नगर)
जवाब : यह त्वचा की समस्या है। फिर भी खून की नियमित जांच कराएं। इसके लिए एक बार जिला अस्पताल आकर दिखाएं। तभी इलाज शुरू होगा।
सवाल : मेरी उम्र 35 साल है। एक पैर में दर्द रहता है। (गौरव गुप्ता, रामपुर मनिहारान)
जवाब : एक बार गठिया बाय की जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही ब्लड शुगर की भी जांच कराएं। इसके बाद ही इलाज शुरू होगा। जांच में यह पता चल जाता है कि दर्द किस वजह से हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : उमस भरी गर्मी में चक्कर आते हैं। यह समस्या एक सप्ताह से है। (प्रीतम राणा, बड़गांव)
जवाब : रोजाना कम से कम 15 गिलास पानी जरूर पीएं। अगर खेत में काम कर रहे हैं तो पानी की मात्रा बढ़ा दें। ओआरएस का घोल बनाकर पीएं।
सवाल : सीधे हाथ और उसके अंगूठे पर सोई है। उसमें दर्द रहता है। (नुसरत, गंगोह)
जवाब : दर्द निवारक ट्यूब लगाएं। उससे काफी आराम मिलेगा। इसे कम से कम दो दिन लगाएं। फिर भी आराम न मिले तो अस्पताल आकर जांच कराएं। इलाज शुरू करें।
सवाल : दाद, खुजली होती है। हार्ट की भी दवा खा रहा हूं। (जिशान, ढोलीखाल)
जवाब : सबसे पहले प्लेटलेट्स काउंट कराएं। ब्लड की जांच होगी। यह भी ध्यान रखें कि हार्ट की दवा चल रही है। डॉक्टर की सलाह पर ही जांच कराकर दवा लें।
सवाल : मेरे पोते के पेट में जलन रहती है। (सुरेश कुमार सेठी, रामपुरी कॉलोनी)
जवाब : एसबीडी जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराएं और फिर इलाज शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed