{"_id":"664d1ac63847ae7cde0eb674","slug":"madrasa-student-died-due-to-suffocation-family-took-the-body-to-bihar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-124094-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दम घुटने से हुई मदरसा छात्र की मौत, शव को बिहार ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दम घुटने से हुई मदरसा छात्र की मौत, शव को बिहार ले गए परिजन
Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
नागल। पांडोली स्थित जामिया नासिर उलूम मदरसे के छात्र मोहतसिम (19) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उसकी मौत होना आया है। शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। छात्र के शव को उसके चाचा और चचेरे भाई अपने साथ बिहार ले गए हैं।
बता दें कि रविवार देर शाम बिहार के डिकसोल के मोहल्ला कन्हैया बाड़ी निवासी मोहतसिम का शव पॉपुलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। वह दोपहर मदरसे में ही पढ़ने वाले अपने चचेरे भाई की तलाश में जंगल गया था। वह मदरसे में अरबी अव्वल की प्रथम कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि पोस्टमार्टम हाउस पर बिहार से उसके पिता नहीं पहुंच सके। लुधियाना में रह रहे उसके चाचा और चचेरे भाई आए थे।
सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने और दम घुटने से छात्र की मौत होना आया है। उसके शरीर पर चोट आदि के भी कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया छात्र के आत्महत्या करने का मामला ही सामने आया है। हालांकि आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका नहीं जताई है।