फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakambhari Devi Temple seeking beautification

मां शाकंभरी देवी मंदिर सुंदरीकरण की मांग

Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakambhari Devi Temple seeking beautification
सहारनपुर। भाजपा से पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मां शाकंभरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण व पर्यटन स्थल बनाने की मांग की। इसके अलावा सहारनपुर से चार धाम यात्रा शुरू कराए जाने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों में सिद्धपीठ श्री मां शाकंभरी देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष करोड़ों लोग मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर सुविधाओं का अभाव है, जिस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसको लेकर पर्यटन अधिकारी सहारनपुर ने योजना के अंतर्गत प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो शासन स्तर पर लंबित है। इस कार्य को जल्द शुरू कराया जाए। इसके अलावा राजीव गुंबर ने कहा कि सरसावा एयरबेस से सिविल एनक्लेव हेलिकाप्टर के माध्यम से चार धाम की यात्रा शुरू कराई जाए। इसको लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन विभाग को दो मार्च 2020 को पत्र भेेजा गया था। इस प्रस्ताव को जल्द पारित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, सीटी स्कैन और एमआरई की सुविधा न होने की वजह लोगों को दूसरे शहर में जाना पड़ता है। इसी तरह उन्होंने परिवहन निगम के बस अड्डे शहर से बाहर किए जाने की मांग की। ताकि शहर को जाम से निजात मिल सके। अंबाला-देहरादून हाईवे पर स्थित नागदेवी नदी की पुलिया को फोर लेन और नए सेतु बनवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed