फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lok Sabha Elections: Important meeting of BJP leaders held in Deoband and preparation started for election

लोकसभा चुनाव की तैयारी: देवबंद में हुई भाजपा नेताओं की अहम बैठक, पदाधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

Sat, 08 Apr 2023 08:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Apr 2023 08:57 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारी : देवबंद में शनिवार को भाजपा नेताओं की अहम बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Important meeting of BJP leaders held in Deoband and preparation started for election
भाजपा नेताओं की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत शनिवार को दिवालहेड़ी गांव में भाजपा विधानसभा संचालन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को विधानसभा से लेकर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह रोड के आवास पर बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा के जिला संयोजक बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करेगी। इसलिए बूथ स्तर तक संगठन का गठन किया जा रहा है। हमें मजबूती से हर घर, हर गांव तक पहुंचना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा छह अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसमें चिकित्सा शिविर, सहभोज, स्वास्थ्य एवं ग्राम चौपाल आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

विधानसभा प्रभारी अशोक कंसल ने कहा कि जल्द ही लोकसभा प्रवासी केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का सहारनपुर में कार्यक्रम होगा। जिसमें विधानसभा मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जाएगा। इसलिए कार्यकर्ता अभी तक अपनी तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सामाजिक लोगों को जोड़ना है। जिससे कि पार्टी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की लोगों को जानकारी दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed