फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lockdown guidelines to be followed till 13: Mandalayukta

13 तक लॉकडाउन की गाइडलाइन का कराएंगे पालन: मंडलायुक्त

Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lockdown guidelines to be followed till 13: Mandalayukta
सहारनपुर। स्वास्थ्य जागरूकता कीदृष्टि से कोविड 19 और संचारी रोगों (इन्सेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, कालाजार) के संक्रमण को रोकने के लिए 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि मंडल के तीनों जिले में लॉकडाउन गाइडलाइन का गंभीरता से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में समस्त कार्यालय एवं समस्त शहरी, ग्रामीण, हॉट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। आवश्यक चिकित्सा सेवाएं, वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की तरह रहेगी। इन सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। रेलवे का आवागमन पूर्व की तरह रहेगा। जरूरी बसों की व्यवस्था परिवहन निगम की ओर से की जाएगी। माल वाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की व्यापक मेडिकल स्क्रीनिंग का अभियान चलता रहेगा, इनसे संबंधित कार्यालय भी खुले रहेंगे। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियमित रूप से संयुक्त भ्रमण करेंगे और इन नियमों का कड़ाई से पालन कराएंगे। वहीं, 10 से 12 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके तहत डेंगू, चिकनगुनिया, इन्सेफेलाइटिस और कोरोना के मद्देनजर यह अभियान चलेगा। इसमें शहरी क्षेत्र के अलावा ग्राम पंचायतों में सफाई और फॉगिंग कार्य कराया जाएगा। अधिक से अधिक क्षेत्र को सैनिटाइज करने की कोशिश की जाएगी। इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed