फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Linter under construction, worker dies

निर्माणाधीन लिंटर गिरा, मजदूर की मौत

Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Linter under construction, worker dies
सहारनपुर के ओजपुरा में गिरा लेंटर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहल्ला ओजपुरा के मधुबन विहार में एक मकान में निर्माणाधीन लिंटर गिर गया, जिसमें मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मोहल्ला ओजपुरा के मधुबन विहार में फूल चंद के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर मकान में लिंटर डाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि लिंटर डालने में लगाई एक बली खिसक गई, जिस कारण लिंटर मलबा नीचे खड़े मजदूरों के ऊपर आकर गिरा, जिसमें तीन मजदूर दब गए। मलबा हटवाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिनमें काजीपुरा निवासी मजदूर रविकुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वेद विहार निवासी मजदूर राजेंद्र कुमार (63) और बंटी (30) घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। किसी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ओजपुरा में लेंटर गिरने के दौरान घायल ठेकेदार और मजदूर

ओजपुरा में लेंटर गिरने के दौरान घायल ठेकेदार और मजदूर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed