फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid-19 Level One Hospital to be built in Dhanwantri

धनवंतरी में बनेगा सौ बिस्तर का कोरोना कोविड-19 लेवल वन समकक्ष अस्पताल

Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 Level One Hospital to be built in Dhanwantri
शेरपुर के धनवंतरी अस्पताल की इमारत, इसमें बनेगा कोविड-19 लेवल वन समकक्ष अस्पताल - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना वायरस से चल रही जंग में पार पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शेरपुर के धनवंतरि लाइफ लाइन अस्पताल में सौ बिस्तर का कोरोना कोविड-19 लेवल वन समकक्ष अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने शुक्रवार दोपहर बाद इसका निरीक्षण कर जरूरी तैयारियों के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने बताया कि रविवार तक अस्पताल रन करने लगेगा। फतेहपुर अस्पताल से पांच किमी की दूरी पर देहरादून हाईवे के किनारे शेरपुर खानाजादपुर में यह स्थित है। कोविड-19 अस्पताल के इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि शेरपुर अस्पताल में बिना लक्षण वाले पॉजिटिव कोरोना रोगी रखे जाएंगे, जबकि फतेहपुर सीएचसी वाले अस्पताल में लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव रोगी रखे जाएंगे। वहीं सीएमओ ने बताया कि नए अस्पताल में तीस लोगों का स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

रिसॉर्ट के स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
छुटमलपुर। कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में तीस मार्च से ड्यूटी दे रहे 25 सदस्सीय चिकित्सीय दल का 15 दिन का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें बिहारीगढ़ स्थित एक रिसॉर्ट में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को सहारनपुर से आए डॉ. प्रमोद चैतल और डॉ. नवदीप गुप्ता ने वहां के कुकिंग सहित पूरे स्टाफ को संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण दिया।

शेरपुर के धनवंतरी अस्पताल का वार्ड जिसे कोविड-19 के लिए तैयार किया जा रहा है।

शेरपुर के धनवंतरी अस्पताल का वार्ड जिसे कोविड-19 के लिए तैयार किया जा रहा है।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed