फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khatu Shyam is the protector of God in Kali Yuga

कलयुग में धर्मरक्षक देव है खाटू श्याम

Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam is the protector of God in Kali Yuga
गंगोह में चल रही श्रीमद खाटू श्याम कथा में राधा कृष्ण वेश में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह। यज्ञ में पूर्णाहुति और भंडारे के साथ गंगोह में चल रही श्रीमद् खाटू श्याम कथा को विश्राम दे दिया गया। बुधवार को कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग में धर्मरक्षक देव हैं।
विज्ञापन

श्री बांके बिहारी युवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला मखदूमजहां स्थित श्री रामलीला भवन में चल रही श्रीमद खाटू श्याम कथा में बुधवार को समिति सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से बाबा श्याम की इत्र और शृंगार सेवा की गई। इसके उपरांत आयोजित श्याम बाबा के यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ कथा को विश्राम दे दिया गया। इससे पूर्व कथा में कथा वाचन करते हुए कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जीवन की सार्थकता धर्ममय जीवन यापन करने में है। जिस जीव का धर्म एवं पुण्य बढ़ जाता है वह जीव संसार की आवश्यकता बन जाता है। महाराज जी ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के धर्म रक्षक देव हैं। ये जीव अपने जीवन को धर्म की वेदी पर बलिदान कर देता है। वहीं, परमात्मा की समस्त शक्तियों का अधिकारी होता है। कथा एवं भंडारे में सुभाष चंद्र सैनी, ब्रह्म सैनी, मोनू सैनी, सुमित सैनी, डिंपल सैनी, रोमी सैनी, सुदेशना सैनी, प्रेमवती, मोहिनी, राधा, सरला देवी, सविता शर्मा, गायत्री शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed