फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep cleanliness to avoid diseases: Ayush Minister

बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखें: आयुष मंत्री

Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Keep cleanliness to avoid diseases: Ayush Minister
सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते भाजपा आयुष मंत्री डा धर्मसिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि ज्यादातर बीमारियों का कारण गंदगी है। हम अपने शरीर, घर और आस-पड़ोस को साफ रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि अभियान जनपद स्तर और ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी के सहयोग से चलेगा। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर अभियान में संचारी रोग से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी ब्लॉकों पर उक्त अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों के द्वारा किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रभात फेरियां निकालकर लोगों को जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में डीएम अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. गीताराम, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. धर्मेंद्रपाल सिंह, डॉ. संजय यादव, मनोज कौशिक, शिवानी, राजेश रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम ने भी कमर कसी
सहारनपुर। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर नगर निगम में भी बैठक हुई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एक जुलाई से पूरे माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में सभी सफाई निरीक्षक व सफाई नायक अपनी देखरेख में सफाई, कूड़ा उठान तथा उसे कूड़ा डंपिंग ग्राउंड ले जाने की व्यवस्था करेंगे। शहर के खुले नाले नालियों का विशेष सफाई अभियान चलाते हुए सभी छोटे बड़े नालों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचने को यह करें
- दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
- मच्छरों के काटने से बचें मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती या कॉयल का प्रयोग करें।
- पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैंट, मोजे पहनें।
- शूकरों को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवाएं।
- पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का प्रयोग करें। पानी हमेशा ढक कर रखें।
- पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।
- शौच के बाद व खाने के पहले हाथों को साबुन से धुलें।
- नाखूनों को काटते रहें। लम्बे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।
- दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोंछते रहें।
यह ना करें
- बेहोशी व झटके की स्थिति में मरीज के मुंह में कुछ भी नहीं डालें।
- झोलाछाप डाक्टरों से इलाज न कराएं।
- घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
- इधर-उधर कूड़ा-कचरा व गंदगी न फैलाएं।
- खुले मैदान या खेतों में शौच न करें।

सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते भाजपा आयुष मंत्री डा धर्मसिंह सैनी

सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते भाजपा आयुष मंत्री डा धर्मसिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed