{"_id":"6314ef9ad9e0585a7639d2de","slug":"joint-magistrate-caught-seven-vehicles-in-mining-zone-saharanpur-news-mrt603888899","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खनन जोन में पकड़े सात वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खनन जोन में पकड़े सात वाहन
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या ने रविवार को खनन जोन में छापे मारे। इस दौरान सात वाहन बिना रॉयल्टी खनिज का परिवहन करते पकड़े गए। इनमें दो वाहनों पर पंजीकरण नंबर की प्लेट ही नहीं थी। सभी वाहनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया और खनन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया गया है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार प्रकाश सिंह एवं अन्य राजस्व कर्मियों के साथ सुबह खनन जोन में पहुंची। नानौली गांव के पास उनकी गाड़ियों को देखकर खनिज से भरे वाहनों के चालक अपने-अपने वाहनों को छोड़कर भाग खड़े हुए। मौके से सात वाहन (ट्रक व डंपर) बिना रॉयल्टी के मिले। इनमें दो वाहन तो ऐसे शामिल थे, जिन पर पंजीकरण नंबर की प्लेट ही नहीं लगी थी। तहसीलदार ने बताया कि सभी वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और खनन अधिकारी एवं आरटीओ को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई के बाद खनन जोन में हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि पिछले दिनों थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ में ग्रामीणों खनिज के अवैध व ओवरलोडिंग परिवहन के विरोध में जाम भी लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ओवरलोडिंग वाहनों का संचालन करा रही है। बावजूद इसके इनके संचालन पर रोक नहीं लगाई जा रही है।

अंबेहटा में एकता क्लब की विजयी क्रिकेट टीम- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन