फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jaroda Panda's Chanchal was stopped from applying tilak in Delhi

Saharanpur News: जड़ौदा पांडा की चंचल को दिल्ली में तिलक लगाने से रोका

Sun, 20 Oct 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Jaroda Panda's Chanchal was stopped from applying tilak in Delhi
सहारनपुर के जड़ौदा पांडा की चंचल त्यागी
सहारनपुर। देवबंद तहसील के गांव जड़ौदा पांडा की चंचल त्यागी को दिल्ली में तिलक लगाने से रोका जा रहा है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री सहित अनेक अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। बकौल पीड़िता अभी तक न तो पीएमओ द्वारा संज्ञान लिया गया है और न ही दिल्ली पुलिस द्वारा।
विज्ञापन

चंचल त्यागी ने फोन पर बताया है कि वह एयर इंडिया सेट्स कंपनी में कस्टमर सर्विस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बॉस, जो दूसरे समुदाय से हैं उन्हें तिलक लगाकर ऑफिस आने से रोक रही हैं, जबकि उन्हीं के समुदाय के कर्मचारी कार्यालय परिसर में नमाज अदा करते हैं।
विज्ञापन

चंचल का कहना है कि वह ढाई साल से लगातार तिलक लगाकर ऑफिस जा रही हैं, लेकिन जब दूसरे समुदाय की एक अधिकारी आई है उन्होंने तिलक लगाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान हैं। चंचल ने बताया कि उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साथ ही दिल्ली पुलिस से शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ अभद्रता करते हुए लौटा दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed