फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indecency with AD Basic on toll, complaint with Mandalayukta

टोल पर एडी बेसिक से अभद्रता, मंडलायुक्त से शिकायत

Thu, 11 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Indecency with AD Basic on toll, complaint with Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलीय सहायक निदेशक (बेसिक शिक्षा) योगराज सिंह ने मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मंडलायुक्त एवी राजमौलि को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

योगराज सिंह ने बताया कि मीटिंग और निरीक्षण के लिए सहारनपुर से मुजफ्फरनगर और शामली जाना-आना रहता है। दो मार्च को वह विभागीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए मेरठ गए थे। आरोप है कि रोहाना टोल पर उनकी सरकारी गाड़ी रोकी गई तो उन्होंने अपना परिचय दिया। इसके बाद टोल पर तैनात कर्मचारी ने उनका पहचानपत्र मांगा। पहचानपत्र दिखाने के बाद भी उनकी गाड़ी को जाने नहीं दिया गया। इस बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद एक कर्मचारी ने उनके साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद बिना टोल चुकाए उनको जाने नहीं दिया गया। योगराज सिंह ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई कर टोल से पदमुक्त कराने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग मंडलायुक्त से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed