फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran Masood left SP in only nine months, Says, BSP is the only alternative to BJP

राजनीतिक हलचल तेज: इमरान मसूद ने नौ महीने में ही छोड़ दी सपा- कहा, बसपा ही भाजपा का विकल्प

Thu, 20 Oct 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Oct 2022 03:40 PM IST
सार

इमरान मसूद ने लखनऊ में बसपा कार्यालय पर मायावती के समक्ष सपा छोड़कर बसपा में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सपा में कोई तरजीह नहीं मिली इसी कारण काफी समय से वह बसपा में जाने की तैयारी में थे।
 

विज्ञापन
Imran Masood left SP in only nine months, Says, BSP is the only alternative to BJP
बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  कद्दावर नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद बसपा को भाजपा का विकल्प बताते हुऐ,साईकिल की सवारी छोड़कर बसपा के हाथी पर सवार हो गए। बोलें सपा में कोई तरजीह नहीं मिली इसी कारण वो काफी समय से बसपा में जाने की तैयारी में लगे हुऐ थे।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के कद्दावर नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद सपा की साईकिल की सवारी छोड़कर बसपा के हाथी पर सवार हो गए। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इमरान ने उनसे आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि बसपा ही भाजपा का विकल्प है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: सपा विधायक नाहिद हसन चित्रकूट जेल से कैराना में स्थित कोर्ट पहुंचे, समर्थकों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान मसूद नौ माह पहले जनवरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कोई तवोज्जो नहीं दी, जिस कारण वो विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सके।

विधान परिषद चुनाव में भी उन्हें नजर अंदाज किया गया। सपा में कोई तरजीह नहीं मिलने से वह काफी समय से बसपा में जाने की तैयारी में लगे थे। दो सप्ताह पहले उनकी दिल्ली में बसपा सुप्रीमो पूर्व मख्यमंत्री मायावती से भेंट की हो चुकी थी। 

बुधवार को मायावती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए आशीर्वाद दिया। इमरान के साथ उनके दामाद शयान मसूद, वरिष्ठ बसपा नेता नरेश गौतम, मंडल कॉर्डिनेटर अनिल कुमार, देहात विधानसभा प्रभारी अजब सिंह मौजूद रहे।

इमरान मसूद ने कहा कि कि बसपा ही भाजपा को हराने में सक्षम है। विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस छोड़कर सपा में इसलिए आए थे कि भाजपा को हराने का प्रयोग किया जाएगा, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। हमारे समाज ने एक तरफा वोट सपा को दिया, मगर सपा सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अब हम एक ताकत बनकर बसपा को जीत की ओर ले जाएंगे। क्योंकि बसपा ही भाजपा का विकल्प है। आने वाले निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा को जीत दिलाएंगे।

नौ महीने में ही छोड़ दी सपा, मेयर और सांसद सीट पर निगाहें
पूर्व विधायक इमरान मसूद ने नौ महीने में ही सपा को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्हें बसपा में आने में भी नौ माह ही लग गए। वो विधानसभा चुनाव के दौरान भी बसपा में जाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय बसपा नेताओं की नाराजगी के कारण वो तब बसपा में शामिल नहीं हो सके थे।

अब बसपा में आकर वो दलित-मुस्लिम समीकरण को साधने का प्रयास करेंगे। उनकी निगाहें नगर निकाय के मेयर पद और 2024 के सांसद सीट पर है। मेयर के चुनाव तक कई नेताओं के अन्य दलों में शामिल होने से भी राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रवासी पक्षी देखने हैं तो चले आईये हैदरपुर वेटलैंड, खूबसूरत परिंदों से भरा है खजाना

जनपद के कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद लंबे समय तक कांग्रेस में रह चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद पर रहते हुए वो नौ महीने पहले कांग्रेस को छोड़ कर सपा में शामिल हुए थे। वो बेहट और देहात सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी थी, जिस कारण वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सके।

हालांकि उनके भाई नोमान मसूद रालोद छोड़ कर बसपा में शामिल होकर गंगोह से चुनाव लड़े। तब भी अंतिम समय तक इमरान मसूद ने बसपा में शामिल होने का प्रयास किया था, लेकिन बसपा में शामिल नहीं हो सके थे। उन्हें सपा में रहते हुए विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद थी, मगर एमएलसी चुनाव में भी सपा ने उन्हें निराश किया था।
 
अपनी नई सियासी पारी खेलने के लिए इमरान मसूद कई माह से फिर से बसपा में शामिल होने की तैयारी में जुटे थे। बुधवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें बसपा में शामिल कर लिया। अब उनकी निगाहें मेयर और सांसद के चुनाव पर है।

वैसे भी इमरान कई महीने से मेयर के चुनाव की तैयारी में लगे हैं। सीट आरक्षण के अनुसार वो अपने परिजनों को मेयर का चुनाव जरूर लड़ाएंगे। इसकी वो घोषणा भी कर चुके हैं। वो इन दोनों चुनाव में दलित-मुस्लिम समीकरण को साधना चाहते हैं, क्योंकि नगर निगम और लोकसभा सीट पर दलित और मुस्लिम वोटरों की संख्या काफी अधिक है।

इमरान को पश्चिम यूपी का संयोजक बनाया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इमरान के पार्टी में आने पर अपने ट्यूटर एकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि उप्र खासकर पश्चिमी यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना पहचाना नाम है। वो अपने सहयोगियों के साथ सपा छोड़ कर बीएसपी में शामिल हो गए हैं, जिनका तहेदिल से स्वागत है, साथ ही मायावती ने इमरान को पश्चिमी यूपी बीएसपी का संयोजक बना कर पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने और खासकर अकलीयत समाज को पार्टी से जोड़ने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।
 
काजी परिवार एक हुआ
इमरान मसूद के बसपा में शामिल होने पर काजी रशीद मसूद का सियासी परिवार फिर एक हो गया है। उनके भाई नोमान मसूद पहले से ही बसपा में हैं। चचेरे भाई शाजान मसूद और दामाद शयान मसूद भी बसपा में आ गए हैं।
 
इमरान ने बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह
बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कांग्रेस में रहते हुए बसपा को पार्टी की बजाय लुटेरों का गिरोह बताया था। उनके इस बयान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि बसपा को वो पार्टी नहीं मानते, वो पैसे लूटने वालों का गिरोह है, जिसमें पैसे लेकर टिकट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed