फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Humiliated martyrs, given message of cleanliness

शहीदों को किया नमन, दिया स्वच्छता का संदेश 

Sun, 24 Feb 2019 11:42 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 24 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Humiliated martyrs, given message of cleanliness
साइक्लिंग रैली से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते स्कूली छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में और सहारनपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ अमर उजाला तथा एवन साइकिल की ओर से ड्रीम राइडर्स साईक्लोथॉन साईक्लिंग रैली निकाली गई। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने साइकिल रैली में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सहारनपुर-दिल्ली हाईवे भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे से ही दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी के मैदान पर रैली में प्रतिभाग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। इसके पश्चात साढ़े आठ बजे साइकिल रैली का शुभारंभ ए-वन साइकिल कंपनी के उत्तराखंड-वेस्ट यूपी हेड हरदीप, आप नेता योगेश दहिया, एलआईसी से विभोर सिंघल, पंडित आरसी शर्मा मेडिकल कॉलेज के एमडी रमन शर्मा, मैक्स परफ्यूम से मनीष जैन, गौतम ज्वेलर्स से अभय सिंघल ने झंडी दिखाकर किया। साइकिलों पर सवार छात्र-छात्राएं और नागरिक उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदेमातरम का जयघोष करते हुए दिल्ली रोड पर आगे बढ़े। 
विज्ञापन


चुनहैटी फाटक के पास स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल में पहुंचकर रैली संपन्न हुई। वहां मुख्य अतिथि आईजी शरद सचान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के बच्चों ने गणपति वंदना के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने संदेशे आते हैं कि घर कब आओगे, मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत सुनाए। इसके अलावा नृत्य के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही शहीद सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्घांजलि दी गई।

इस दौरान माउंट लिटरा जी स्कूल के प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज, केएलजी पब्लिक स्कल से प्रिया दुआ, प्रीति, संजय, राजेंद्र सिमरा, प्रिंस, धीरज त्यागी, कोच अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही। आयोजन में सहारनपुर नगर निगम, आप नेता योगेश दहिया, संभागीय परिवहन अधिकारी, एलआईसी, गौतम ज्वेलर्स, पंडित आरसी शर्मा मेडिकल कॉलेज का सहयोग रहा। 


देश को संवारे और अच्छा बनाएं : सचान 
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शरद सचान ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान देश की रक्षा कर रहे हैं और अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं। देशवासियों को भी अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिएं। एक-दूसरे की बुराई छोड़कर देशहित में कार्य करना चाहिए। देश को संवारना, अच्छा बनाना, बुराइयों से दूर रहने का प्रण सभी को लेना चाहिए। ऐसा करने पर ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। आप नेता योग दहिया ने कहा कि सभी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, जिस प्रकार सीमा पर तैनात जवान पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं। उसी तरह हमें भी देशहित में अपने जीवन को लगाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed