फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   815 candidates from Bulandshahr and Khurja tehsils succeeded in the running test.

Saharanpur News: बुलंदशहर और खुर्जा तहसील के 815 अभ्यर्थी दौड़ में रहे सफल

Wed, 26 Aug 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
815 candidates from Bulandshahr and Khurja tehsils succeeded in the running test.
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बुलंदशहर जिले की सदर और खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ में 815 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। आज बुलंदशहर की ही स्याना और डिबाई तहसील के अभ्यर्थी रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों तहसीलों के कुल 1182 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1065 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। 815 अभ्यर्थियों ने दौड़ को सफलतापूर्वक पास किया है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण किया गया। भर्ती रैली के दौरान मेजर जनरल मनीष कुमार एडिशनल डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग जोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने लगातार दूसरे दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी भर्ती स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन की समीक्षा की। साथ ही मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग, दस्तावेजों की जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भर्ती से संबंधित अन्य गतिविधियों को परखा। स्टेडियम में 13 जिलों के 25920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा में सबसे अंत में सहारनपुर के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अभ्यर्थी
- बुलंदशहर सदर तहसील निवासी नितिन सिंह ने बताया कि इस बार दौड़ में सफल नहीं हो सका, लेकिन अगली बार पूरे दम के साथ दौड़ में हिस्सा लूंगा।
- बुलंदशहर सदर तहसील निवासी हिमांशु यादव ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे थे। देश सेवा का बचपन से जज्बा है।
- बुलंदशहर सदर तहसील निवासी प्रीत यादव ने बताया कि इस बार दौड़ में सफल नहीं हो सके। अगली बार अधिक तैयारी कर भर्ती में हिस्सा लेंगे। सेना में जाना एक सम्मान की बात है।

- बुलंदशहर की खुर्जा तहसील निवासी नितिन सोलंकी ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। अग्निवीर से सेना में भर्ती होने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed