फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helping the needy distributed food and ration

जरूरतमंदों की मदद कर भोजन और राशन बांटा

Tue, 05 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Helping the needy distributed food and ration
चिलकान रोड़ पर लोगो के लिये अपनी रसोई में भोजन तैयार करते सेवादार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच मंगलवार को भी विभिन्न संगठनों ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज सर्वेश कुमार नेतृत्व में फूड बैंक से सचिव सुमिता 200 लोगों के भोजन की व्यवस्था की। मास्क और राशन सामग्री भी बांटी गई। डा. सुधीर सिंह, विनीत यादव, संदीप यादव, मधुकर, राजकुमार, अश्वनी शर्मा मौजूद रहे। वर्धमान कॉलोनी में डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में संचालित अपनी रसोई से भोजन के पैकेट बांटे गए। इस दौरान आदेश त्यागी, बलदेव चौधरी, मोनू उपस्थित रहे। मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भोजन और राशन के पैकेट बांटे। राधा-स्वामी के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर से 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की। टीजी मेमोरियल ट्रस्ट ने भी भोजन के पैकेट बांटे। इस कार्य में अरुण कुमार, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, नरेश कमार, रामकुमार शामिल रहे। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर युवा समिति ने भोजन के पैकेट बांटे। इस कार्य में दिनेश सेठी व सुधांशु कालरा शामिल रहे। एफबीडी ट्रस्ट ने एक हजार भोजन के पैकेट, जन कल्याण सेवा समिति से अभिमन्यु गुरेजा, विशेष सिंह गुरेजा ने भोजन वितरित किया। वार्ड 15 से पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, वार्ड 27 से पार्षद कार्तिक चौहान, वार्ड 46 से पार्षद ज्योति अग्रवाल ने भोजन के पैकेट बंटवाए। गांधी पार्क स्थित प्रभु जी रसोई से भी भोजन वितरित किया गया।

1.12 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए
सहारनपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा, विकास पंवार, विकास जैन ने 1.12 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए। इसके लिए जिलाधिकारी को चेक सौंपा गया।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान फूड बैंक पर राशन व मास्क वितरिण करने पहुंचे न्यायिक अधिकारी।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान फूड बैंक पर राशन व मास्क वितरिण करने पहुंचे न्यायिक अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed