फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hall a bypass... wall cracked, road collapsed

हाल ए बाईपास... दरक गई दीवार, धंस गई सड़क

Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hall a bypass... wall cracked, road collapsed
सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य में जुटी टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंबाला-देहरादून हाईवे पर सहारनपुर बाईपास के निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। क्योंकि कभी सड़क बैठ जाती है तो कभी दरारें पड़ जाती है। अब नंदी फिरोजपुर से पूरब दिशा में रेलवे लाइन ओवरब्रिज के पास की मिट्टी की दीवार (एप्रोच) ही दरक गई। इसके अलावा एक जगह बीचोंबीच सड़क धंस गई है। इन दोनों ही स्थानों पर टीम द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर से गागलहेडी तक अंबाला-देहरादून हाईवे पर नवनिर्माण हुआ था, जो अक्तूबर 2020 में ही वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग 344 नाम दिया गया। जब से बाईपास पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। तीन दिन पहले जब झमाझम बरसात हुई तो नंदी फिरोजपुर से आगे की तरफ रेललाइन के ओवरब्रिज के पास की मिट्टी की दीवार दरक गई। ना सिर्फ दीवार ढही, बल्कि सड़क का भी काफी हिस्सा धंस गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने यहां मरम्मत के लिए टीम लगा दी है, जो जेसीबी और पॉकलेन मशीनों के जरिये मरम्मत कार्य कराने में लगी हुुई है। उसी साइड की सड़क का भी करीब 300 मीटर का हिस्सा काटकर पुन: बनाने की तैयारी चल रही है। उधर, दूसरे स्थान पर सड़क का कुछ हिस्सा बैठ गया है। वहां पर भी टीम मरम्मत कार्य में लगी हुई है।
विज्ञापन

करनी पड़ी वन वे व्यवस्था
बाईपास पर जहां दीवार ढही है, वहां से करीब दो किलोमीटर दूरी तक वाहनों की आवाजाही बाई तरफ से बंद कर दी गई है और वन-वे व्यवस्था करते हुए वाहन निकाले जा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की तरफ से जिन वाहनों को देहरादून, हरिद्वार और रुड़की जाना होता है, वह इसी बाईपास का प्रयोग करते हैं। इस लिहाज से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन यहां से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में प्रोजेक्ट
निर्माण, परिचालन, हस्तांतरण (बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर बीओटी) पर आधारित गागलहेड़ी से यमुनानगर तक करीब 43 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण हुआ है। निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1184 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

बरसात के कारण दीवार की मिट्टी खिसक गई थी, उसकी मरम्मत कराई जा रही है। खोदाई कराकर पुन: निर्माण कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में दिक्कत ना रहे। -- प्रदीप गोसाई, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य में जुटी टीम

सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य में जुटी टीम- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य में जुटी टीम

सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य में जुटी टीम- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य कर रोड़ तैयार करते कर्मी

सहारनपुर बाईपास की मरम्मत कार्य कर रोड़ तैयार करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed