फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods cart again have derailed in second time of 12 hours on Saharanpur Railway Station

सहारनपुर में 12 घंटे में दूसरा हादसा, फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी, अफसरों में मचा हड़कंप

Sat, 06 Feb 2021 01:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Feb 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Goods cart again have derailed in second time of 12 hours on Saharanpur Railway Station
मौके पर जांच करने पहुंचे रेलवे के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर 12 घंटे में दूसरी बार मालगाड़ी बेपटरी हुई। इससे रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों की टीम जांच करने मौके पर पहुंची है। वहीं रेलवे कर्मचारियों की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


अम्बाला डिवीजन के डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि जिस ट्रेक पर देर रात मरम्मत कर दी गई थी और ट्रायल भी करा लिया गया था तो फिर से ट्रेन बेपटरी कैसे हुई।
विज्ञापन

 
12 घंटे पहले भी बेपटरी हुआ था मालगाड़ी का डिब्बा

मुरादाबाद की तरफ से आ रही मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले सबसे पीछे का डिब्बा पटरी से उतर गया और करीब आधा किलोमीटर तक यह बेपटरी ही चलता रहा। इस कारण रेलवे ट्रैक के बीच में लगे 25 से ज्यादा स्लीपर भी टूट गए। हादसा होने पर रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार को शाम करीब सवा पांच बजे हुआ। कोयला लादकर मुरादाबाद की तरफ से मालगाड़ी अंबाला की तरफ जा रही थी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पहले कोर्ट रोड पुल के पास से जब मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर सात की तरफ ले जाया जा रहा था, तभी मालगाड़ी का पिछला डिब्बा बेपटरी हो गया। वहां से प्लेटफार्म तक यह डिब्बा बेपटरी ही रहा। मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था, उस कारण ट्रैक के बीच स्लीपर पर पहिया चलने के कारण तेज आवाज भी हुई। इसी बीच किसी तरह गाड़ी को रोक लिया गया। रेलवे स्टेशन से अधिकारी और कर्मचारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में मरम्मत कार्य के लिए टीम बुलाई गई। जिस डिब्बे के पहिये पटरी से उतरे थे, उसको मालगाड़ी से अलग किया गया। 

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता की खुलेआम दबंगई, राइफल लहराने का वीडियो वायरल, भाई समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


इसके बाद डिब्बे को भी पटरी पर लाया गया। देर रात तक मरम्मत कार्य चलता रहा। हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। रेलवे की तकनीकी टीम जांच करने में लगी हुई है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के पीछे क्या कारण रहा, अभी इस बारे में रेलवे के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। 

मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा है। फिलहाल मरम्मत कार्य कराकर डिब्बे को पटरी पर लाया गया है। ट्रेन पटरी से कैसे उतरी, इसकी जांच होगी। - कपिल शर्मा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, सहारनपुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed