फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Case has been filed against BJP worker including brother in video viral case at Kharkhodda

भाजपा कार्यकर्ता की खुलेआम दबंगई, राइफल लहराने का वीडियो वायरल, भाई समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 12:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Feb 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Case has been filed against BJP worker including brother in video viral case at Kharkhodda
मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता का राइफल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसएसपी के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ता और उसके भाई के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदका दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


ये है मामला
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी दिनेश त्यागी का आरोप है कि गेहूं की खड़ी फसल में जबरन गन्ने की ट्रॉली निकालने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उमेश त्यागी ने सत्ता की हनक दिखाते हुए खुलेआम दबंगई दिखाई है। पीड़ित ने बताया कि पहले उसने गाली-गलौज की और फिर बाद में अपने भाई दिनेश त्यागी को राइफल लेकर बुला लिया। इसके बाद राइफल लोड करके जान मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह मैंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का यह भी कहना है कि यह पहले भी कई बार हमला कर मारपीट कर चुका है। पुलिस से इसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कोर्रवाई नहीं की। इस बार आरोपी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन

 
भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राइफल लहराते हुए धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ तो मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी अजय साहनी ने तुरंत इस मामले में सीओ ब्रिजेश सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महापंचायत में योगी सरकार पर खूब बरसे जयंत चौधरी, बोले- यूपी में नहीं बचा लोकतंत्र और कहा...


उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी का कहना है कि यह पार्टी में नेता नहीं है। सिर्फ कार्यकर्ता हो सकता है। अगर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल

सीओ ब्रिजेश सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ता उमेश त्यागी और उसके भाई दिनेश त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed