फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goddess Bala Sundari fair started, crowd of devotees gathered

देवी बाला सुंदरी मेला शुरू, भक्तों की उमड़ी भीड़

Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Goddess Bala Sundari fair started, crowd of devotees gathered
मंदिर में देवी पर प्रसाद चढाने वालों की लाईन। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। चिलकाना में देवी बाला सुंदरी के मेले का विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में आसपास के क्षेत्र से प्रसाद चढ़ाने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मेला कमेटी प्रबंधक पवन सिंघल, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में लगे नव जनोदय इंटर कॉलेज तथा जेजे इंटर कॉलेज के स्काउट शिविर, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, मेला कमेटी के शिविरों तथा एकता जन सेवा समिति के प्याऊ का भी शुभारंभ हुआ। मेले में पहले ही दिन हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन करने तथा प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंची। मेला प्रबंधक पवन सिंघल ने कहा कि देवी बाला सुंदरी का यह मेला सैकड़ों वर्षों से भी अधिक समय से लगता आ रहा है, विभिन्न स्थानों से लोग प्रसाद चढ़ाकर माता के दर्शन करते हैं। उद्घाटन के दौरान सभासद राजीव सिंघल, बालकिशन शर्मा, शक्ति चौधरी, अजय सैनी, मनोज सैनी, राकेश जैन, हिमांशु गर्ग, मेला इंचार्ज एसआई विजेंद्र सिंह, राहुल सिंह, शशी त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed