फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Give up plastic and use earthen pots: Prajapati

प्लास्टिक को त्यागकर करें मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग : प्रजापति

Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Give up plastic and use earthen pots: Prajapati
विकास भवन सभागार में बैठक लेते माटीकला बोर्ड अध्यक्ष उप्र ओम प्रकाश गोला प्रजापति - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने कहा कि प्लास्टिक को त्याग कर मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें। जिन कामगारों को पट्टे आवंटित हैं, उनसे अवैध कब्जे तत्काल हटवाए जाएं। इस दौरान माटीकला पुरस्कार योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने माटी कला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों की वस्तुस्थिति, उनकी संख्या तथा उन पर हुए अवैध कब्जों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक चंद्र पंत द्वारा अवगत कराया गया कि माटीकला टूल किट्स का वितरण निशुल्क किया गया है। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 10 लाख का लोन जिसमें 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इससे संबंधित कोई भी आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ माटीकला से जुड़े लोगों का तीन और सात दिनों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। माटीकला प्रोत्साहन योजना के तहत इस येाजना से जुडे़ तीन लोगों को पुरस्कार वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने मिट्टी खोदाई के लिए आवंटित पट्टों से शत-प्रतिशत अवैध कब्जे हटवाए जाने के निर्देश दिए। विद्यालयों के माध्यम से भी बच्चों को बताया जाए कि मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है। मिट्टी के बर्तनों के फायदे को बताते हुए कहा कि यह न केवल प्लास्टिक का विकल्प है बल्कि बीमारियों से भी मुक्ति का साधन बन रहा है। मिट्टी के बर्तनों तथा अन्य वस्तुओं को बनाने में आधुनिकता का प्रयोग करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, संगीता राघव, दीपक कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed