फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   girl murdered by her lover neck cut with a blade in saharanpur

सहारनपुर: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही लड़की की प्रेमी ने की हत्या, ब्लेड से काटी गर्दन

Fri, 13 Aug 2021 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 10:56 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब सात बजे रवि और पूजा ने शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रवि ने ब्लेड से पूजा की गर्दन और चेहरे पर कई प्रहार कर दिए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूजा को जिला अस्पताल भिजवाया। ज्यादा ब्लड बहने के कारण पूजा ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
girl murdered by her lover neck cut with a blade in saharanpur
गिरफ्तार आरोपी रवि कश्यप - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली मंडी क्षेत्र स्थित सुपर विहार कॉलोनी में ब्लेड से प्रहार करके युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और युवती लिव इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रह रहे थे। 

विज्ञापन


यह वारदात शुक्रवार रात करीब सात बजे हुई। सुपर विहार कॉलोनी में सुनील के मकान में रवि कश्यप किराए पर रहता था। उसकी दोस्ती पूजा निवासी आजाद कॉलोनी से थी। पूर्व में पूजा की दो शादी हुईं, जिसमें पहली शादी शालू निवासी प्रतापनगर से हुई, जबकि थानाभवन निवासी नीटू से उसने कोर्ट मैरिज की थी। वर्तमान में नीटू सहारनपुर जिले के ही गांव हलालपुर में रहता है। कुछ समय पहले ही करीब तीन माह तक पूजा रवि के साथ रही थी, लेकिन उसके बाद अपने पति नीटू के पास हलालपुर चली गई थी। इसके बाद 10 दिन पहले ही वह फिर से रवि कश्यप के पास आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब सात बजे रवि और पूजा ने शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रवि ने ब्लेड से पूजा की गर्दन और चेहरे पर कई प्रहार कर दिए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूजा को जिला अस्पताल भिजवाया। ज्यादा ब्लड बहने के कारण पूजा ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed