फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Getting ripped Conduct in panchayat chunav

आचार संहिता हो रही तार-तार

Tue, 29 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 29 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Getting ripped Conduct in panchayat chunav
जिला पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में दावेदारों ने मंगलवार को प्रशासन के दावों का खुलेेआम मखौल उड़ाकर शक्ति प्रदर्शन किया। आलम यह है कि ज्यादातर प्रत्याशी बाकायदा जुलूस निकालकर पूरे दमखम के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर भी नारेबाजी की।
विज्ञापन


एक साथ कई प्रत्याशियों के काफिले से शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। इतना ही नहीं, भाजपा समर्थित एक प्रत्याशी ने जारी प्रेसनोट में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन का दावा किया है। उधर, प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन को प्रशासन अब आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा समर्थित कई प्रत्याशियों ने अलग-अलग नामांकन किया और आचार संहिता की सड़कों पर धज्जियां उड़ाई। इसके अलावा सपा और बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे थे। आलम यह रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों के वाहनों के काफिले के चलते पूरा कलक्ट्रेट तिराहा ही जाम हो गया। इसके बाद गाड़ियां कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक और डीआईजी कार्यालय तक वाहनों के खड़े होने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नामांकन क्षेत्र में मौजूद पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट ने इन प्रत्याशियों के जुलूस और काफिले को रोकने की भी जहमत नहीं उठाई। इसके अलावा कई प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए। जिला मुख्यालय के बाहर भारी अव्यवस्था के चलते कई बार जाम तक की हालत बनी। शाम भाजपा प्रत्याशी की ओर से जारी प्रेसनोट में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन की बात स्वीकारी। इतना ही नहीं, नामांकन से पहले सैकड़ों वाहनों के साथ गांवों में दौरे का भी दावा किया। उधर, इस मामले में हुई बड़ी लापरवाही के बाद डीएम ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। अधीनस्थों की जमकर क्लास लगाने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

सपा और बसपा नहीं मान रही आचार संहिता
आचार संहिता उल्लंघन मामले में सपा और बसपा प्रत्याशी भी पीछे नहीं है। प्रशासन की लापरवाही के चलते अब तक चुनाव में आचार संहिता का पालन ही नहीं हो रहा है। यही कारण है कि नामांकन करने आ रहे प्रत्याशियों की ना तो वीडियोग्राफी कराई जा रही है और ना ही उन पर नजर रखी जा रही है।


जिन प्रत्याशियों को आचार संहिता का उल्लंघन किया है, उन्हें चिह्नित कराया जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से इन्हें नोटिस भी जारी किया जाएगा। किसी भी सूरत में आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस पर लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पवन कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed