{"_id":"615b41e28ebc3e0b4b4c9940","slug":"gaushala-will-be-developed-as-a-model-saharanpur-news-mrt559178115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला को मॉडल के रूप में करेंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला को मॉडल के रूप में करेंगे विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री नीलकंठ धाम सत्संग भवन संस्था द्वारा नुमाइश कैंप में आयोजित बैठक में श्मशान घाट स्थित गोशाला को मॉडल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।
सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गोशाला के मुख्य संरक्षक व मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में स्थित शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी ब्रह्चारी महंत सहजानंद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए गोशालाएं विकसित करने के साथ देशी गोवंश को संरक्षण देने की आवश्यकता है। समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर ने कहा कि महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की विज्ञान विभाग की टीम के निर्देशन में गोशाला को भव्य बनाया जाएगा। विज्ञान शोध समूह के अध्यक्ष डॉ. दिनकर मलिक ने कहा कि गोशाला को मॉडल के रूप में बनाने को विज्ञान शोध समूह के समस्त सदस्य अपना योगदान देंगे। इस दौरान महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा, विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि, डॉ. कपिल वत्स, शुभम गोयल, श्रवण सैनी, अक्षत धीमान, दुष्यंत चौधरी, गौरव कपिल, आशू वालिया आदि मौजूद रहे।