फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh man murdered in Solan, dead body found on cot in warehouse

UP: सहारनपुर के व्यक्ति की हिमाचल में हत्या, गोदाम में चारपाई पर पड़ा मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 15 Jan 2024 09:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति की हिमाचल में हत्या कर दी गई। मृतक सोलन में कबाड़ी का काम करता था। उसके गोदाम पर ही उसका शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Gangoh man murdered in Solan, dead body found on cot in warehouse
माजिद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी कबाड़ी का काम करने वाला व्यक्ति हिमाचल के सोनल में अपनी चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को घर लाकर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बताया गया कि माजिद (43) पुत्र लियाकत अपने बच्चों के साथ हिमाचल के सोलन में किराए के मकान में रहता था। घर से करीब चार किलोमीटर दूर न्यू सब्जी मंडी बाईपास रोड पर उसका कबाड़ी का गोदाम था। बृहस्पतिवार की रात वह कबाड़ का सामान बेचकर गोदाम पर ही सो गया।

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार सुबह परिजनों के बार-बार फोन करने पर भी जब फोन नहीं मिला तो चिंतित परिजन गोदाम पर ही पहुंच गए। वहां माजिद चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें: UP: 17 को मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी

परिजनों ने बताया कि घटना से पहले माजिद कहीं पर कबाड़ का सामान बेचकर आया था और उसके पास अच्छी खासी रकम भी थी। माजिद ने एक हफ्ता पहले ही एक नौकर को भी अपने पास रखा था। जो घटना के बाद से फरार है। नौकर के नाम और पते के बारे में भी परिजनों को जानकारी नहीं है। फिलहाल हिमाचल पुलिस घटना की जांच कर रही है। माजिद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माजिद के 10 और 14 साल के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम आएंगे तो दिवाली कैसे मनाएंगे, शहर की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed