फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Mandir: How will we celebrate Diwali if Ram comes, 80 percent street lights of the city will be switched o

Ram Mandir: राम आएंगे तो दिवाली कैसे मनाएंगे, शहर की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद

Sun, 14 Jan 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jan 2024 01:56 PM IST
सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में लोग तैयारियों में जुटे हैं।  मेरठ में भी तैयारियां की जा रही हैं लेकिन राम आएंगे तो दीपावली कैसे मनाएंगे? क्योंकि शहर की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। प्राण प्रतिष्ठा में जहां नौ दिन शेष हैं,  वहीं निगम के अधिकारी ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में उलझे हैं  

विज्ञापन
Ram Mandir: How will we celebrate Diwali if Ram comes, 80 percent street lights of the city will be switched o
Street lights were closed on Nanheda Market Road, it gets dark in the evening - फोटो : Ambala

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरा देश भव्य आयोजन और दीपोत्सव की तैयारी में जुटा है। मेरठ को भी जगमगाने के लिए शहरवासी मन से पूरी तैयारी में हैं। कई तैयारियों का खाका तैयार किया गया है, लेकिन इसके लिए नगर निगम की रफ्तार सुस्त है। स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर अभी भी निगम के अधिकारी मंथन में व्यस्त हैं। नौ दिन शेष है और निगम टेंडर की प्रक्रिया में उलझा हुआ है।

विज्ञापन


शासन ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम सहित सभी सरकारी कार्यालयों को रूपरेखा से अवगत करा दिया है। मंदिरों में साफ-सफाई, चूना डालना और शहर को जगमगाने के निर्देश जारी हो चुके हैं, लेकिन निगम अभी भी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के लिए कोई व्यवस्था नहीं बना सका है।

विज्ञापन

ईईएसएल कंपनी द्वारा लगाई गईं 72 हजार स्ट्रीट लाइटों में 80 फीसदी खराब हैं। भुगतान न होने पर कंपनी ने नई लाइट नहीं लगाई और खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराने से भी इंकार कर दिया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया बार-बार निगम के अधिकारियों को चिट्ठी भेज रहे हैं कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पर महानगर को जगमगाना है।

शहर में लाइट लगवाई जाएं, बावजूद निगम गंभीर नहीं है। महापौर ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने की बात कही, तब जाकर शुक्रवार को निगम के अधिकारियों ने बैठक की। निगम के 14 वित्त के खाते से 10 लाख की स्ट्रीट लाइट लगाने पर मंथन हुआ। निगम अधिनियम के तहत ऑनलाइन टेंडर के बाद ही लाइट लगवाई जा सकती हैं तो निगम अब टेंडर की प्रक्रिया में उलझ गया है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले लाइटों की व्यवस्था की जानकारी करने के लिए पार्षद उत्तम सैनी, पवन चौधरी और संजय सैनी ने अपर नगर आयुक्त और वित्त एवं मुख्य अधिकारी से मुलाकात की। पार्षद पवन चौधरी ने कहा कि लाइटों की व्यवस्था नहीं हुई तो सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। महापौर का कहना है कि लाइट लगवाने की व्यवस्था में निगम के अधिकारियों से बातचीत चल रही है।

हर वार्ड में 10 कट्टे चूना देंगे 
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि महानगर में 300 से ज्यादा मंदिर है। जहां पर रोजाना साफ-सफाई की व्यवस्था चल रही है। प्रत्येक वार्ड में 10-10 कट्टे चूना देने की तैयारी चल रही है। पार्षदों की डिमांड के आधार पर चूना वितरित किया जाएगा। दो-तीन दिन में चूना नगर निगम में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed