फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Meerut on 17th, officials busy in preparations

UP:17 को मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Sat, 13 Jan 2024 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jan 2024 06:01 PM IST
सार

सरस्वती लोक कालोनी में श्री जागेश्वर धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 15 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उपमुख्यमंत्री शामिल होने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Meerut on 17th, officials busy in preparations
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 जनवरी को मेरठ आएंगे। वे यहां दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कालोनी में श्री जागेश्वर धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।

विज्ञापन

श्री सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के महासचिव वरुण अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शारदापीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज अभ्यागत मुख्य यजमान होंगे।

विज्ञापन


श्री कैलाश तीर्थ आश्रम के संस्थापक कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होने वाले समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वतंत्र देव सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 22 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। मुख्य यजमान कैंट विधायक अमित अग्रवाल और उनकी पत्नी मधु अग्रवाल रहेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed