फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   From tomorrow, trains will run on the Saharanpur-Shamli-Delhi railway line as a memo

Saharanpur News: कल से सहारनपुर-शामली-दिल्ली रेलमार्ग पर मेमो बनकर चलेंगी ट्रेनें

Mon, 05 Dec 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow, trains will run on the Saharanpur-Shamli-Delhi railway line as a memo
सहारनपुर। सहारनपुर-शामली-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनें मेमो बनकर चलेंगी। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रेनों में मेमो रैक लगाएं जाएंगे। इसकी शुरुआत सात दिसंबर से होगी। खास बात यह है कि इसमें इंजन बदलने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों को मेमो बनाकर चलाने के लिए रेलवे अधिकारी मेमो रैक की तैयारी में जुटे हुए हैं। अभी तक ट्रेनों में जो रैक लगे हैं, उनकी जगह मेमो रैक लगाएं जाएंगे। ट्रेनों में इन रैक के लगने से कई फायदे होंगे। पहला इंजन के बदलने का झंझट खत्म होगा। दूसरा मरम्मत कार्य का समय भी बचेगा। इसके साथ ही इनकी गति भी अधिक होगी और ट्रेन जल्दी पहुंचेगी। सहारनपुर पहुंचने पर कई ट्रेनों के इंजन बदलने में काफी समय लगता था। अब ट्रेनें मेमो बनकर चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 01619 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर आती है। ट्रेन नंबर 01622 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। 04429 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर में रात 11 बजकर 5 मिनट पर आती है। 044530 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर चलती है। इसी तरह 04521 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन शाम 5 बजकर 50 सहारनपुर आती है।
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस पुरानी तरह ही चलेगी
सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली जनता एक्सप्रेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेन पहले की तरह ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed