Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four killed by corona in district, 77 new infected found

जिले में कोरोना से चार की मौत, 77 नए संक्रमित मिले

Fri, 21 Aug 2020 03:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Four killed by corona in district, 77 new infected found
सहारनपुर। जिले में कोरोना से चार और लोगों की मौत हुई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 39 पहुंच गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 77 नए संक्रमित भी मिले हैं। सहारनपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 2399 तक पहुंचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत बुधवार रात में हुई। कोरोना से मरने वालों में देवबंद का 62 वर्षीय व्यक्ति, मक्खन कॉलोनी सहारनपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति और लोहानी सराय सहारनपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। वहीं बुधवार की रात गढ़ी मलूक निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चारों ही मौतें राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुईं हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मरने वाले लोग कोरोना संक्रमित होने के साथ ही अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को 77 नए संक्रमित भी मिले हैं। इनमें जिला जेल के सात बंदी, शुगर मिल के तीन कर्मचारी, लबकरी गांव के आठ लोग, नागल के छह लोग, नवीन नगर के तीन, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, साढौली हरिया का एक, रामपुर मनिहारान का एक, गोशाला रोड का एक, गुलाम औलिया गंगोह के दो, रोहित विहार का एक, शोभित गंगोह के तीन, कंपनी बाग का एक, छुटमलपुर का एक, पठानपुरा का एक, हकीकतनगर का एक, शारदा नगर का एक, मोहित नगर का एक, केशव नगर का एक, माधोनगर का एक, अमरपुर का एक, पूजापुरम के तीन, मिर्जापुर का एक, सरकड़ी शेख का एक, जलालपुर सरसावा के तीन, जिला अस्पताल का एक, नकुड़ का एक आदि लोग शामिल हैं। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2399 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed