फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five bridges will be built in Saharanpur

सहारनपुर में होगा पांच पुलों का निर्माण

Fri, 07 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five bridges will be built in Saharanpur
कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में होगा पांच पुलों का निर्माण
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडल के जनपद सहारनपुर में पांच और मुजफ्फरनगर में दो पुलों के निर्माण के लिए शासन ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसी माह फरवरी में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलों के निर्माण से रेलवे फाटक पर जाम से राहत मिलेगी। वहीं किसानों को मिलों तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की।
सहारनपुर में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) रूट के अंतर्गत तल्हेड़ी-मनोहरपुर सड़क मार्ग एवं मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन के समपार संख्या 75 के किलोमीटर संख्या 156/7-8 निकट तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर टू-लेन ओवरब्रिज एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। निर्माण में 2912.21 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य की लंबाई 613.840 मीटर होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा देवबंद-मीरपुर सड़क मार्ग एवं मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन के समपार संख्या 78 निकट नागल स्टेशन पर टू-लेन रेलवे उपरिगामी पुल पर पहुंच मार्ग का निर्माण होगा, जिस पर 3080.18 लाख की धनराशि खर्च होगी। इस उपरिगामी की लंबाई 612.28 मीटर होगी। नागल-नल्हेड़ा पंडौली मार्ग एवं मेरठ-सहारनपुर के रेलवे सेक्शन के समपार फाटक नंबर 79 किलोमीटर के पास नागल रेलवे स्टेशन पर टू-लेन उपरिगामी सेतु पर पहुंच मार्ग के निर्माण की लंबाई 632.95 मीटर होगी। इस पर 3108.90 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुरा कदीम मार्ग समपार संख्या-84 को बंद करने के लिए उत्तर रेलवे के समपार संख्या 84 एसपीएल से 200 मीटर टपरी की तरफ रेलवे लाइन/नागल रजबहे पर टू-लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई 542.40 मीटर होगी और धनराशि 2647.71 लाख खर्च होगी।
अंबाला-सहारनपुर रेल सेक्शन के समपार फाटक संख्या-90 ए पर पटनी-पिलखनी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 2553.87 लाख से होगा। इस ओवरब्रिज की लंबाई 630.73 मीटर होगी।
जनपद मुजफ्फरनगर अंतर्गत मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन के संपार संख्या 43-ए सकौती टांडा-खतौली रेलवे स्टेशन के मध्य एवं खतौली शुगर मिल सड़क मार्ग पर रेलवे उपरिगामी सेतु के निर्माण की कुल लंबाई 691.64 मीटर होगी। इस पर 3118.95 लाख की धनराशि खर्च होगी।
मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन के खतौली-मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 46 के (भैंसी-सरावा सड़क मार्ग) पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए 2536.32 लाख की लागत से 613.840 मीटर लंबा ब्रिज बनाया जाएगा।

वर्जन
शासन की ओर से सहारनपुर के पांच और मुजफ्फरनगर के दो सेतु निर्माण की मंजूरी से सहारनपुर मंडल की जनता को बहुत राहत मिलेगी। क्षेत्र के किसानों को चीनी मिलों में गन्ना ले जाने, कृषि उत्पादन मंडियों में ले जाने में कम समय लगेगा और धन की बर्बादी भी नहीं होगी। दूसरी ओर रेलवे क्रासिंग पर घंटों लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। यह कार्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है। निर्धारित समयावधि में इसे पूरा कराया जाएगा।
- संजय कुमार, मंडलायुक्त, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed