फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First priority list will be issued on September 4 for admission in graduation

स्नातक में दाखिले को चार सितंबर को जारी होगी पहली वरीयता सूची

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
First priority list will be issued on September 4 for admission in graduation
स्नातक में दाखिले को चार सितंबर को जारी होगी पहली वरीयता सूची
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के तीनों जनपदों के महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय पहली वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) चार सितंबर को जारी करेगा। दाखिले का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों और महाविद्यालयों के लिए दाखिला प्रक्रिया को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण किए गए। चार जुलाई को शुरू हुए पंजीकरण 30 अगस्त तक चले। पंजीकृत अभ्यर्थियों की विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया के अनुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए वरीयता सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थियों को इसका कई दिन से इंतजार भी था। कार्यक्रम जारी होते ही महाविद्यालय और पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी सक्रिय हो गए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची चार सितंबर केे जारी होगी। इस वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले छह, सात और आठ सितंबर को होंगे। स्नातक दूसरी वरीयता सूची 11 सितंबर को जारी होगी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले 12, 13 और 14 सितंबर को होंगे। तीसरी वरीयता सूची 18 सितंबर को जारी होगी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले 19, 20 और 21 सितंबर को किए जाएंगे। इनके बाद ओपन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

--
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
जिस अभ्यर्थी का नाम वरीयता सूची में होगा, उस अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा मैसेज भेजा जाएगा। मैसेज प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuweb.in पर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। ऑफर सेंटर रजिस्ट्रेशन फार्म एवं सभी शैक्षिक एवं अन्य आरक्षण आदि संबंधी अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति, मूल अभिलेख, फोटो आदि लेकर संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि तक अपना प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थी को उसके द्वारा दी गई पहली वरीयता का महाविद्यालय मिलने पर प्रवेश न लेने की स्थिति में सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही ओपन मेरिट में प्रवेश का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी द्वारा दी गई सूचना यदि गलत पाई जाती है तो अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक वार्ड इत्यादि संबंधी मूल प्रमाण पत्र प्रवेश के समय न होने की स्थिति में आरक्षण संबंधी कोई लाभ नहीं दिया जाएगा। प्रवेश लेने के समय सभी मूल शैक्षिक एवं अन्य अभिलेख अभ्यर्थी अपने साथ रखें। अन्यथा की स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थी सभी जरूरी दस्तावेजों की छाया एवं मूल प्रति अपने साथ रखें।

-
महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय पहली वरीयता सूची चार सितंबर को जारी करेगा। इसके बाद दूसरी और तीसरी वरीयता सूची के लिए भी तिथि निर्धारित कर दी गई है। साथ ही वरीयता सूची में आने वाले अभ्यर्थियों के दाखिले के लिए भी तिथि निर्धारित है। महाविद्यालयों और अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। - प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक, प्रवेश समन्वयक, एमएसयू, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed