फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers upset due to closure of wheat purchase registration

गेहूं खरीद पंजीकरण बंद होने से किसान परेशान

Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to closure of wheat purchase registration
तीतरो। सरकारी क्रय केन्द्रों पर विभागीय ओटीपी न आने से परेशान किसानों की तौल कराने को लेकर लंबी लाइनें लगी हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से गेहूं की पूरी खरीद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तीतरो क्षेत्र के ग्राम महंगी में स्थित सहकारी समिति केन्द्र पर किसानों का गेहूं खरीद का कार्य निरंतर चलता रहा है, परन्तु पिछले एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर गेहूं खरीद का पंजीकरण का काम बंद होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्राम बाल्लू, बहलोलपुर, ठोल्ला, हैदरपुर सहित अन्य गांवों के किसानों में देशपाल, शिवचरण, नफीस, शौकत, फुरकान, अजय प्रेम, चमन हरपाल आदि का आरोप है कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व गेहूं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें उनके गेहूं तुलाई की सीमा 60 क्विंटल दर्शाई गई थी, लेकिन केन्द्र के कर्मचारियों ने 30 क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद करने से इंकार कर दिया, शेष गेहूं को किसान कहां लेकर जाए। किसानों का आरोप है कि उन्होंने भी 6 दिन पूर्व आनलाइन पंजीकरण कराया था परंतु विभागीय वेबसाइट की कमी के चलते फाइनल प्रिंट के लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड नही आ रहा है, जबकि गेहूं के वाहन उनके घरों पर खडे़ है़ जिनका किराया उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जावेद खां का कहना है उनके पिता की उम्र 95 साल के करीब है गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराया हुआ है परंतु केन्द्र पर ई पॉश मशीन में फिंगर प्रिंट न आने से केन्द्र के कर्मचारी गेहूं वापस करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने जिला प्रशासन से किसानों को समस्त गेहूं की खरीद करने के बाद ही केन्द्रों को बंद कराने की मांग की है। उधर, समिति के प्रबंध निदेशक अंकुर शर्मा का कहना है कि सरकार के निर्देशों का पालन कर ही किसानों का करीब 14600 क्विंटल गेहूं की खरीद चालू वित्तीय वर्ष में की गई है। जबकि विगत वर्ष में करीब 9200 क्विंटल गेहूं ही केन्द्रों पर आ पाया था। विभाग के पोर्टल की तकनीकी कमी को दूर करना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed