{"_id":"61bb844271df81657e6a171b","slug":"farmers-protest-at-bajaj-sugar-mill-saharanpur-news-mrt5693522131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बजाज शुगर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बजाज शुगर पर दिया धरना
विज्ञापन
किसानों को लिखित में गन्ना भुगतान का आश्वासन देते यूनिट हेड यशराज सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को बकाया गन्ना भुगतान को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता गांगनौली बजाज शुगर मिल गेट पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में यूनिट हेड द्वारा 31 जनवरी तक भुगतान का लिखित आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।
धरने पर संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर किसी भी देश की विकास की मुख्य कड़ी होती है। बावजूद इसके सरकार बिजली के बिल, शिक्षा एवं चिकित्सा खर्च में वृद्धि कर किसान को कमजोर करने का काम कर रही है। राज्य व केंद्र सरकार केवल धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है और किसानों की समस्याओं को भूल बैठी है। कड़ाके की ठंड में भी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। धरने के करीब दो घंटे बाद यूनिट हेड यशराज सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने 31 जनवरी तक पिछले पेराई सत्र का समस्त गन्ना भुगतान देने का वायदा लिखित में किया। तब जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया।
इस मौके पर नवाब सिंह, राजवीर सिंह, गौतम सैनी, चरण सिंह, संदीप कुमार, मेनपाल सिंह, सुरेंद्र, अमित प्रधान, नीरज धीमान, मोहकम सिंह, मोनू कुमार, अनार सिंह, नाथीराम, राहुल पवार, शेर सिंह, हुकम सिंह, डीपी सिंह, प्रीतम सिंह, रोहतास, अर्जुन सिंह, शक्ति प्रधान समेत काफी लोग मौजूद रहे।