सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बेहट रोड स्थित अमन विहार की सड़कों से अतिक्रमण हटाया। कॉलोनी से 36 स्थायी और 41 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण करने वाले छह लोगों पर नौ हजार का जुर्माना भी लगाया गया।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर बेहट रोड स्थित अमन विहार कॉलोनी पहुंची। एक सप्ताह पहले यहां अनाउंसमेंट कराकर लोगों को अपना अतिक्रमण खुद हटा लेने के लिए कहा गया था। अन्यथा की स्थिति में निगम द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में शुक्रवार को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाते हुए जुर्माना भी वसूल किया। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी, प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, रणदीप सिंह, शिवकुमार, प्रदीप, पवन, नबाबुद्दीन, प्रवीण, फैसल आदि शामिल रहे।