फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly man shot dead in Nanheda Asa; tension in the village.

Saharanpur News: नन्हेड़ा आसा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

Sat, 13 Jun 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man shot dead in Nanheda Asa; tension in the village.
देवबंद । क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा आसा में शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नन्हेड़ा आसा गांव निवासी जयपाल सिंह (70) देर रात अपने घेर में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और जयपाल की लाइसेंसी बंदूक से उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही जयपाल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंदूक लेकर फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी के परिवार आमने-सामने रहते हैं तथा दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed