फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four-year-old child dies after being hit by an e-rickshaw.

Saharanpur News: ई-रिक्शा की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies after being hit by an e-rickshaw.
आरव। फाइल फोटो। - फोटो : 1
- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गांधी पार्क के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गांधी पार्क के पास शनिवार को ई-रिक्शा की चपेट में आने से आरव (चार वर्षीय) घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में इंद्रा कैंप कॉलोनी निवासी दीपक गांधी पार्क के पास कान की सफाई का काम करता है। शनिवार को वह अपने बेटे आरव को भी साथ लाया था। इस दौरान दीपक सड़क किनारे लगी रेहड़ी पर चाय पीने लगा। उसका बेटा आरव भी बैठा था। कुछ देर बाद ही बच्चा सड़क की ओर चला गया। दीपक जब तक कुछ समझ पाता, पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पता लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चे को देखकर बिलख पड़े। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed