फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dogs have killed five people in a year

एक साल में पांच लोगों की जान ले चुके कुत्ते

Sun, 15 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dogs have killed five people in a year
गंगोह में घूमता आवारा कुत्तों का झुंड - फोटो : SAHARANPUR
एक साल में पांच लोगों की जान ले चुके कुत्ते
विज्ञापन

सहारनपुर। एक साल में आवारा कुत्ते पांच बच्चों की जान ले चुके हैं। साथ ही सैकड़ों लोगों को घायल कर चुके हैं। सिकंदरपुर में रविवार को आठ साल की बच्ची की जान चली गई। बेहट, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक कुत्तों के हमले होते रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम, पालिकाएं और प्रशासन कुछ करने को तैयार नहीं है।
कुत्तों के हमले में इनकी हुई मौत
दिसंबर : सिकंदरपुर में आठ साल की बच्ची बनी शिकार
जून : दयालपुर गांव में मां के साथ सो रहे 28 दिन के मासूम को कुत्तों ने नोंचा
जून : दयालपुर गांव में ही संजय कुमार के एक साल के बच्चे की जान ली
मार्च : मल्हीपुर में कुत्तों ने एक साल की बच्ची शना को मार डाला
मार्च : शहर की नूर बस्ती में तीन साल के मासूम जफर को कुत्तों ने मारा
महिला और बुजुर्गों पर भी हमला
- मार्च माह में रामपुर मनिहारान के गांव मल्हीपुर में बुजुर्ग सावित्री और राजेश कुमार को कुत्तों ने काटा।
- सितंबर में शहर की शारदानगर कालोनी में बुजुर्ग हरवीर सिंह, राजकुमार, लेबर कालोनी के अतर सिंह जख्मी हुए।
- कुत्तों ने रामपुर मनिहारान में मार्च माह में 24 भेड़ों को मारकर खा लिया
- अप्रैल माह में नकुड़ के गांव मुगलमाजरा में भेड़पालक सोमपाल और बंटी की 20 से अधिक भेड़ों को खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed